Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

उत्तर दमदम में गोलीबारी, कुख्यात अपराधी राजा दत्त की मृत्यु

उत्तर दमदम क्षेत्र में सोमवार तड़के हुई गोलीबारी की घटना में कुख्यात अपराधी राजा दत्त की मृत्यु हो गई, जबकि उसके दो सहयोगी गंभीर रूप से घायल हो गए।

13 Jul 2026

उत्तर दमदम में गोलीबारी, कुख्यात अपराधी राजा दत्त की मृत्यु

कोलकाता। उत्तर दमदम क्षेत्र में सोमवार तड़के हुई गोलीबारी की घटना में कुख्यात अपराधी राजा दत्त की मृत्यु हो गई, जबकि उसके दो सहयोगी गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बेलघरिया एक्सप्रेसवे के खलिसाकोटा क्षेत्र में सुबह गोलीबारी की घटना हुई। सूचना मिलने पर पुलिस दल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा और घायलों को उद्धार कर आर.जी. कर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने राजा दत्त को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य घायलों का उपचार चल रहा है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि राजा दत्त मोटरसाइकिल से घटनास्थल पर पहुंचा था। आरोप है कि उसी की पिस्तौल छीनकर उस पर गोली चलाई गई। घटना के पीछे सुमन नामक एक अपराधी का हाथ होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजा दत्त और सुमन के बीच पुरानी शत्रुता थी। घटना के बाद पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ आरंभ कर दी है। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है तथा मामले की विस्तृत जांच जारी है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


उत्तर दमदम में गोलीबारी, कुख्यात अपराधी राजा दत्त की मृत्यु
उत्तर दमदम क्षेत्र में सोमवार तड़के हुई गोलीबारी की घटना में कुख्यात अपराधी राजा दत्त की मृत्यु हो गई, जबकि उसके दो सहयोगी गंभीर रूप से घायल हो गए।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News